भूमि उपयोग क्या है इसके विभिन्न वर्ग को लिखें । भूमि उपयोग के कारकों को लिखें।
भूमि उपयोग
भूमि उपयोग क्या है ?
मानव विभिन्न उद्देश्यों को ध्यान में रखकर भूमि संसाधन का उपयोग करता है , भूमि उपयोग कहलाता है।
हम अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की क्रियाएं ( आर्थिक क्रियाएं समेत ) भूमि पर ही संपादित करते हैं । भले ही वह मकान बनाने से लेकर सड़क पक्कीकरण और औद्योगिककरण तक ही क्यों ना हो । अर्थात भूमि हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है । वास्तव में भूमि संसाधन के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती , क्योंकि इसी पर कृषि वानिकी पशुचारण मत्स्य पालन , परिवहन, संचार वन्य जीवन इत्यादि क्रियाएं संपन्न होती हैं जो हमारी जीवन यापन और प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
भूमि उपयोग के वर्ग
भूमि उपयोग के वर्गों को लिखें।
भूमि संसाधन का उपयोग मानव जाति के लिए अत्यंत आवश्यक है। और इसका उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके उपयोग को वर्गीकृत किया गया है। इसके प्रमुख वर्ग निम्नलिखित हैं :-
- वन विस्तार
- कृषि अयोग्य बंजर भूमि
- गैर कृषि कार्य में संलग्न भूमि
- स्थाई चारागाह एवं गोचर भूमि
- बाग बगीचे एवं उपवन में संलग्न भूमि
- कृषि योग्य बंजर भूमि
- वर्तमान परती भूमि
- शुद्ध बोई गई भूमि
भूमि उपयोग के कारक
भूमि उपयोग के कारकों को लिखें ।
भूमि उपयोग को प्रभावित करने वाली वस्तुएं भूमि उपयोग के कारक कहलाते हैं। भूमि उपयोग के दो प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं ।
- भौतिक कारक
- मानवीय कारक
भौतिक कारक :- भौतिक कारक के अंतर्गत जलवायु, भू आकृति और मृदा इत्यादि आते हैं। यह भूमि उपयोग को प्राकृतिक रूप से प्रभावित करते हैं ।
इस पर मनुष्य का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है हालांकि जलवायु में परिवर्तन जैसे कारक मनुष्य के विभिन्न क्रियाकलापों से प्रभावित होते हैं । लेकिन मुख्य रूप से जलवायु को भी भौतिक कारक के अंतर्गत रखा गया है।
मानवीय कारक :- मानवीय कारक के अंतर्गत जनसंख्या घनत्व , प्रौद्योगिकी क्षमता, संस्कृति और परंपरा इत्यादि आते हैं। यह मानव द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होते हैं।
हमें उम्मीद है कि भूमि उपयोग से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी अगर अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ भी शेयर कीजिए ऐसे ही पोस्ट पाने के लिए आप हमारे वेबसाइट के बैल आइकन को जरूर दबाएं।
इस पोस्ट में हमने क्या जाना
भूमि उपयोग क्या है
भूमि उपयोग के वर्गों को लिखें
भूमि हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है
भूमि उपयोग को प्रभावित करने वाले कारक
भूमि को प्रभावित करने वाले भौतिक कारक
भूमि को प्रभावित करने वाले मानवीय कारक
![]() |
| भूमि उपयोग क्या है इसके विभिन्न वर्ग को लिखें । भूमि उपयोग के कारकों को लिखें। |

