भारत से संबंधित GK के महत्वपूर्ण प्रश्न ( भूगोल ) :
अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर भारत से जीके के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में हम आपको भूगोल से भारत से संबंधित जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वह इस पोस्ट को अंतिम तक ध्यान से पढ़ें।भारत से संबंधित GK के महत्वपूर्ण प्रश्न ( भूगोल )
भारत का क्षेत्रफल कितना है ?
32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
वर्णन :- भारत 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है । जो संपूर्ण विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4% है ।
दुनिया के 7 बड़े देशों का नाम क्रमानुसार लिखें ।
रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील ऑस्ट्रेलिया और भारत ।
भारत की स्थल सीमा रेखा की कुल लंबाई कितनी है ? -
15200 किलोमीटर
भारत की तटीय सीमा रेखा की कुल लंबाई कितनी है ?
- 6100 किलोमीटर
द्वीप को सम्मिलित करने पर भारत की तटीय सीमा रेखा की कुल लंबाई कितनी है ? - 7516.6 किलोमीटर
भारत की स्थल सीमा रेखा की लंबाई , तटीय सीमा रेखा की कुल लंबाई का कितना गुना है ?- लगभग दोगुना
भारत का आकार मोटे तौर पर कैसा है ? - त्रिभुजाकार
भारत के तटीय सीमा रेखा की लंबाई अधिक होने का क्या कारण है ? - प्रायद्वीपीय आकार
भारत का दक्षिणतम बिंदु क्या कहलाता है ? - इंदिरा पॉइंट
भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार है - लगभग समान
पृथ्वी पर अंतर अक्षांशीय दूरी रहती है - समान
पृथ्वी पर अंतर देशांतरीय दूरी कम होती है - ध्रुव की ओर जाने पर
भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में कितने घंटे का अंतर है ?
2 घंटे का
भारत की मानक देशांतर रेखा कहां से गुजरती है?
82 डिग्री 30 मिनट (इलाहाबाद , नैनी) से
23 डिग्री 30 मिनट उत्तरी अक्षांश क्या कहलाती है ?
कर्क रेखा
पृथ्वी को एक डिग्री देशांतर करने में कितना समय लगता है?
4 मिनट
भारतीय मानक समय ग्रीनविच स्टैंडर्ड टाइम से कितना घंटा आगे है?
5 घंटा 30 मिनट
0 ° अक्षांश रेखा कहलाती है - विषुवत रेखा
सार्क का फुल फॉर्म होता है - साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन
सार्क देशों के नाम लिखें।
सार्क देशों के नाम है :- भारत , पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका , नेपाल , भूटान, मालदीव , अफगानिस्तान
अंतिम शब्द :-
हमें उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी आगे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए सजेशंस पर क्लिक करें । हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।
!!जय हिंद!!
