Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत का 5 सबसे स्वच्छ शहर कौनसा है - Top 5 cleanest city in india

 भारत का 5 सबसे  स्वच्छ शहर कौनसा है - Top 5 cleanest city in india

इस पेज में हम आपको भारत के उन पांच शहरों के बारे में बताने वाले हैं, जो सबसे स्वच्छ शहर माने जाते हैं । इन स्वच्छ शहरों में घूमना आपका एक सपना भी हो सकता है । भारत में जब से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई उस समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में बहुत सारे शहरों को स्वच्छ किया गया। परंतु हम आपको इस पेज में बताएंगे भारत के वे कौन से शहर हैं जो सबसे ज्यादा स्वच्छ हैं। यह शहर आपके लिए प्रेरक बन सकते हैं ताकि आप अपने शहरों को भी स्वच्छ कर सकें और लोगों को भी जागरूक बना सके।

 इस पोस्ट का उद्देश्य भी आप को प्रेरित करना है ताकि आप अपने शहरों को स्वच्छ कर सकें और अपने आसपास के लोगों को अपने पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरुक कर सके।

तो चलिए जानते हैं भारत के 5 सबसे स्वच्छ शहर - Top 5 cleanest city in india

5 सबसे स्वच्छ शहर 


1. इंदौर (indore) - जी हां दोस्तों इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। 2020 में स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए सर्वे में बताया गया है कि इंदौर सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर है। इसलिए इंदौर को स्वच्छ शहरों में पहले स्थान पर रखा गया है। इस शहर में लगभग 2000000 ( 20 लाख ) आबादी रहती है और यह समुद्र तल से 550 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है।

 इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है ।

2. भोपाल Bhopal -   जी हां दोस्तों मध्यप्रदेश के ही एक राज्य भोपाल को 2020 में स्वच्छ भारत अभियान एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में दूसरे स्थान पर रखा गया है।  यह वही भोपाल है जो मध्य प्रदेश की वर्तमान राजधानी है । यह समुद्र तल से लगभग 547 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है और इस शहर में प्रदूषण काफी कम है। इस शहर की आबादी भी लगभग 2000000 (20लाख ) ही है परंतु यहां के नागरिक काफी जागरूक है और सफाई कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करते नजर आते हैं । यही कारण है कि भोपाल भारत में स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

3. विशाखापट्टनम vishakhapatanam - जी हां आपने सही पढा विशाखापट्टनम ही वह राज्य है जो आज भारत के स्वच्छ शहरों में तीसरे नंबर पर है ।

यहां की आबादी लगभग अठारह लाख है। यहां पर प्रदूषण काफी कम है और आप यहां के मौसम का आनंद खूब ले सकते हैं क्योंकि समुद्र किनारे बसे हुए होने के कारण यहां का मौसम काफी सुहावना है जो आपके मन को आनंदित कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापट्टनम में ना ही ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंडी यहां का तापमान नियंत्रित रहता है और यही बात आगंतुकों को काफी पसंद आती है।

4. सूरत ( Surat ) - सूरत गुजरात राज्य का एक शहर है । स्वच्छ भारत अभियान की एक रिपोर्ट के अनुसार सूरत भारत का चौथा सबसे अधिक स्वच्छ शहर है । 

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि यह भारत के सबसे बड़ा औद्योगिक शहरों में से एक है । फिर भी यहां प्रदूषण काफी कम है और सूरत भारत के स्वच्छ शहरों में चौथे स्थान पर है । आज सूरत काफी तीव्र गति से विकसित हो रहा है और यह शहर भारत के कुछ खूबसूरत और Planned City में शुमार है इस शहर की आबादी लगभग 44 लाख है। जिसका कारण सूरत का औद्योगिक क्षेत्र होना है।

5. मैसूर (mysuru) - भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में मैसूर पांचवें स्थान पर है। कर्नाटक राज्य का यह शहर समुद्र तल से लगभग 763 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है । इस शहर में लगभग 1300000 (13 लाख )  लोग निवास करते हैं। पिछले कुछ वर्षों मैं एक समय ऐसा था जब मैसूर भारत का के स्वच्छ शहर में प्रथम स्थान पा चुका था।


भारत के पांच स्वच्छ शहर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा अगर अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वह इन शहरों में घूमने का प्लान अवश्य बनाएं।

Read more

वन संपदा की स्थिति