बिहार में वन संपदा की वर्तमान स्थिति
बिहार में वन संपदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन करें।
बिहार में वन संपदा की स्थिति । भारत में वन संपदा की स्थिति । विश्व में वन संपदा की स्थिति ।

वन क्षेत्र के विस्तार के मामले में बिहार भारत के पीछडे़ राज्यों में से एक है। बिहार में वन का विस्तार काफी कम है। इसका मुख्य कारण यहां की भूमि का कृषि योग्य होना है । जिसके वजह से अधिकांश क्षेत्रों पर वन का विस्तार ना होकर कृषि कार्यों को संपन्न किया जा रहा है। जिसकी वजह से बिहार में लगभग 6764.14 हेक्टेयर भूमि पर ही वन का विस्तार है। यह कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का मात्र 7.1% ही है । बिहार के अधिकांश जिलों में वन क्षेत्र समाप्त हो गए हैं। जो काफी चिंता का विषय है। यह बिहार सरकार के समक्ष एक प्रमुख चुनौती है। बिहार के नागरिकों को वन विस्तार की जिम्मेवारी उठानी चाहिए। एक सर्वे के अनुसार बिहार के 38 जिलों में से 17 जिलों के वन क्षेत्र समाप्त हो गए हैं। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, मुंगेर , बांका , जमुई , नवादा , नालंदा , गया , रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में वन की स्थिति बेहतर है।
| बिहार के जिलों के नाम जिनमें वन की स्थिति बेहतर है। |
|
|---|---|
| पश्चिमी चंपारण | |
| मुंगेर | |
| जमुई | |
| बांका | |
| नवादा | |
| नालंदा | |
| गया | |
| रोहतास | |
| कैमूर | |
| औरंगाबाद |
भारत में वन संपदा की वर्तमान स्थिति
भारत में वन संपदा की वर्तमान स्थिति का वर्णन करें।
वन विस्तार की दृष्टि से विश्व के बड़े देशों में भारत का स्थान 10 वां है। जो काफी दयनीय स्थिति को बयां करता है । भारत में लगभग 68 cr हेक्टेयर भूमि पर वन का विस्तार है। भारत में 2001 में 19.27 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र पर वन फैले हुए थे जबकि 2001 में वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार 20.55% क्षेत्र पर ही वन का विस्तार था। IRSP 6 संसाधन उपग्रह लीस की 10 वीं रिपोर्ट 2005 के अनुसार देश में 67.71 करोड़ हेक्टेयर वन क्षेत्र है। जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 20.60% है। समस्या यह है कि भारत में वन का जितना विस्तार है वह राष्ट्रीय वन नीति द्वारा निर्धारित किए गए एवं विस्तार तक भी नहीं है। राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार किसी भी देश के 33% भूभाग पर वन का विस्तार वांछित है।
इन्हें भी पढ़ें :-
विश्व में वन संपदा की स्थिति
विश्व में वन संपदा की स्थिति का वर्णन करें।
FAO ( FOOD AND AGRICULTURE ORGANISATION ) की वाणिकी रिपोर्ट के अनुसार 1948 में विश्व में 4 अरब हेक्टेयर वन क्षेत्र थे जो 1963 में घटकर 3.8 अरब हेक्टेयर हो गया और 1990 में 3.4 अरब हेक्टेयर वन क्षेत्र हो गए परंतु 2005 में कुल वन क्षेत्र 3.952 अरब हेक्टेयर हो गया वर्तमान समय में प्रथम स्थान पर रूस है जहां 809 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर वन क्षेत्र है । ब्राजील में 478, कनाडा में 310, संयुक्त राज्य अमेरिका में 303, चीन में 1997, ऑस्ट्रेलिया में 164 , कांगो में 134 , इंडोनेशिया में 88, और पेरू में 69 हेक्टेयर वन क्षेत्र है । भारत में 68 करोड़ हेक्टेयर वन क्षेत्र है।
| विश्व में वन का विस्तार | ||
|---|---|---|
| 1. | 809 | रूस |
| 2. | 478 | ब्राजील |
| 3. | 310 | कनाडा |
| 4. | 303 | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 5. | 197 | चीन |
| 6. | 164 | ऑस्ट्रेलिया |
| 7. | 134 | कांगो |
| 8. | 88 | इंडोनेशिया |
| 9. | 69 | पेरू |
| 10. | 68 | भारत |
भारत में भौगोलिक संरचना के विविधता के कारण भारत में वन का विस्तार काफी असमान और अपर्याप्त भी है।
