Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वन क्या है ? वन जैवविविधता के आवास के रूप में प्राकृतिक वन और मानव निर्मित वन वन का पर्यावरणीय महत्व वन के उपयोग

     वन
    वन क्या है

    वन क्या है

    वन क्या है ?

    वह भूभाग जो पेड़ पौधों और झाड़ियों द्वारा आच्छादित होते हैं , वन कहलाता है।

     दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि पृथ्वी के जिस भाग पर पेड़ पौधे सघन रूप में होते हैं , वन कहलाता है। वन को जैव विविधता का आवास भी कहा जाता है।

    इन्हें भी पढ़ें :- 

    भारत में वन का विस्तार

    वन का वर्गीकरण

    वनों का ह्रास तथा संरक्षण

    ______________________________________

    वन जैवविविधता के आवास के रूप में

    वन को जैव विविधता का आवास भी कहा जाता है, क्योंकि वन में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अनेक प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं। जो वहां पर जीवो में विविधता को प्रदर्शित करती है।

     

    प्राकृतिक वन और मानव निर्मित वन 


    वैसे वन जो प्रकृति द्वारा स्वत: विकसित होते हैं, प्राकृतिक वन कहलाते हैं।

    वैसे वन जो मानव द्वारा विकसित किए जाते हैं, मानव निर्मित वन कहलाते हैं।


     वन का पर्यावरणीय महत्व

    वन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। यह पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण घटक है । यह वायुमंडल में विभिन्न गैसों का संतुलन बनाए रखता है । साथ ही साथ यह मृदा अपरदन को रोकने और वर्षा कराने में भी मदद करता है । सबसे महत्वपूर्ण की जैव विविधता का आवास है। यहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव जंतु पाए जाते हैं । जो अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वन पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।


    वन के उपयोग

    वन से प्राप्त उत्पादों का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में अक्सर किया करते हैं । वन से प्राप्त उत्पादों का उपयोग मुख्यतः औषधि, इंधन और खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है। इसके अलावे भी वन से प्राप्त उत्पाद के अनेक उपयोग हैं जो निम्नलिखित हैं :- 


    वन की प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं

    1. औषधियां व जड़ी बूटियों के रूप में
    2. रबड़, लाह, गोंद इत्यादि प्राप्त होते हैं।
    3. लकड़ियों के रूप में इंधन
    4. मृदा संरक्षण में सहायक
    5. खाद्य ऊर्जा का प्रारंभिक स्रोत इत्यादि।

    वन का हमारे दैनिक जीवन में महत्व


    वन का हमारे दैनिक जीवन में विशेष महत्व है । उनके बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । क्योंकि इसके उत्पादों का उपयोग हम प्राचीन काल से लेकर अभी तक विभिन्न कार्यों को संपन्न करने में करते आ रहे हैं। इससे विभिन्न प्रकार की लकडियां प्राप्त होती हैं।  जो हमारे घरों व कार्य शालाओं को सुसज्जित रखती हैं इससे औषधियां, लाह रबर गोंद इत्यादि प्राप्त होती है । जिससे हमारा दैनिक जीवन सुखमय और सुगम हो पाता है।


    वन्य जीव क्या है


    ऐसे जीव जो वन में पाए जाते हैं , वन्य जीव कहलाते हैं।  उदाहरण :-  बाघ, शेर, चीता, भालू, हाथी, हिरण इत्यादि।


    वन एवं वन्य जीवो का महत्व


    वन तथा वन्य जीव मानवों के लिए काफी महत्वपूर्ण है । इससे मानवों का अटूट संबंध है । वन एवं वन्य प्राणी मानवों के लिए प्रतिस्थापित होने वाला संसाधन है। यह पृथ्वी पर जीवन यापन हेतु सुरक्षा कवच है । यह केवल एक संसाधन ही नहीं बल्कि पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण का महत्वपूर्ण घटक है। एक अमूल्य धरोहर है । यह जैवविविधता का आवास है। सभी जीवो के लिए खाद्य उर्जा का प्रारंभिक वनस्पति ही होता है।